हरियाणा के सोनीपत में एनकाउंटर, गैंगस्टर मारा गया


हरियाणा, 22 जून - हरियाणा के सोनीपत में एक एनकाउंटर की जानकारी मिली है। एनकाउंटर में गैंगस्टर गोपाल मारा गया है। जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर गोपाल कुछ दिन पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था लेकिन बाहर आने के बाद गैंगस्टर दहशत फैला रहा था।

गैंगस्टर अटल गांव का रहने वाला था। एनकाउंटर के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। कोर्ट ने 70 दिन पहले गैंगस्टर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के पेरियापलयम के पास कन्नीगईपैर गांव में एक सी-फूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा हुआ। इस दुखद घटना में अब तक 5 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 67 अन्य मजदूर गंभीर रूप से प्रभावित हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

#हरियाणा
# सोनीपत