हरियाणा में राज्य सूचना आयोग में एक आयुक्त की नियुक्ति, राज्यपाल ने अजय सूरो को दिलाई शपथ
*अजय कुमार सूरा को राज्य सूचना आयुक्त बनाया गया
*हरियाणा लोक भवन में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह
*समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने अजय सूरा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई
चंडीगढ़। हरियाणा में राज्य सूचना आयोग में एक आयुक्त की नियुक्ति हुई है। अजय कुमार सूरा को राज्य सूचना आयुक्त बनाया गया। उन्हें हरियाणा लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ,मुख्य सूचना आयुक्त टीवीएसएन प्रसाद और सीआईडी चीफ सौरभ सिंह समेत तमाम अधिकारी भी शामिल रहे।
#हरियाणा
# राज्य सूचना आयोग

