हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर नायब सैनी का बयान 

पंचकुला, 6 अक्टूबर - हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "8 तारीख को हम(भाजपा) सरकार बना रहे हैं। मेरे पास रिपोर्ट्स हैं। 'जनता देगी जवाब और ये(कांग्रेस) कहेंगे कि EVM है खराब'। पूर्ण बहुमत से हम सरकार बना रहे हैं। डबल इंजन की सरकार ने मिलकर हरियाणा के लोगों के हित में जो निर्णय लिए हैं वो लाजवाब हैं।