हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर किरण चौधरी ने दी प्रतिक्रिया

भिवानी (हरियाणा),6 अक्टूबर - हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर बीजेपी नेता किरण चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। किरण चौधरी ने कहा कि ये एग्जिट पोल लोकसभा चुनाव में भी सामने आई। एग्जिट पोल में असलियत सामने नहीं आती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में क्या हल हुआ था एक्जिक्ट पोल क्या दिखा रहे थे और क्या हुआ। आगे उन्होंने कहा कि यहां पर भाजपा अपनी सरकार बनाएगी।