नायब सिंह सैनी के कैबिनेट ने तीन निर्णय लिए हैं :अमित शाह 


महेंद्रगढ़, 16 जुलाई - हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 'पिछड़ा वर्ग सम्मान' सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, "नायब सिंह सैनी के कैबिनेट ने तीन निर्णय लिए हैं, पहला निर्णया क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करने का निर्णय किया है। दूसरा-पंचायतों में 8% आरक्षण ग्रुप-A के लिए था इसके साथ अब ग्रुप-D को 5% आरक्षण मिलना आज से शुरू हो जाएगा। तीसरा, नगर निगम में ग्रुप-B के लिए 5% आरक्षण मिलना शुरू होगा और 8% चस का तस रहेगा तथा ग्रुप-B का 5% अधिक मिलेगा। ये तीनों निर्णय पीएम मोदी की नीति को लागू करने वाला है।"