कांग्रेस ने थोपा देश पर आपातकाल का काला अध्याय - अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 21 जुलाई - भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेसी जमात संविधान से अधिक प्रेम दिखा रही है। चलते-फिरते संविधान की कॉपी दिखाने और इसकी झूठी कसमें खाने से सच्चाई नहीं बदल जाएगी। अगर किसी ने संविधान का अपमान किया है तो वो है कांग्रेस और गांधी परिवार...राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा भी है? उसमें कांग्रेस सरकार के काले कारनामे और संविधान विरोधी करतूतों का वर्णन है। संविधान की कॉपी लहराने से काम नहीं चलेगा, इसे पढ़ना भी पड़ेगा। देश पर आपातकाल का काला अध्याय देश पर कांग्रेस द्वारा थोपा गया था। आपको पाखंड छोड़ना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।