आज हमारी सरकार में बजट तीन गुना बढ़कर ₹48 लाख करोड़ पहुंच गया है- पीएम मोदी

नई दिल्ली, 30 जुलाई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "....2013-2014 में जब पिछली सरकार का आखिरी बजट आया था, वो ₹16 लाख करोड़ का था। आज हमारी सरकार में बजट तीन गुना बढ़कर ₹48 लाख करोड़ पहुंच गया है।...पहली की सरकार के 10 साल की तुलना में हमारी सरकार ने रेलवे का बजट 8 गुना बढ़ाया है, हाइवे का बजट 8 गुना, कृषि का बजट 4 गुना से अधिक बढ़ाया है रक्षा का बजट 2 गुना बढ़ाया है। 2004 में UPA सरकार की शुरूआत हुई और UPA सरकार के पहले बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर करीब 90 हजार करोड़ रुपए था। 10 साल सरकार चलाने के बाद यानी 2014 में UPA सरकार कैपिटल एक्सपेंडिचर का बजट 2 लाख करोड़ रुपये पहुंचा पाई थी। आज कैपिटल एक्सपेंडिचर का बजट 11 लाख करोड़ रुपये ये भी ज्यादा है। 2014 में 1 करोड़ रुपये कमाने वाली MSME को अनुमानित कर देना होता है और अब 3 करोड़ लाभ वाली MSME भी इसका लाभ उठा सकती हैं। 2014 में, 50 करोड़ कमाने वाली MSME को 30 प्रतिशत कर देना होता था, आज ये रेट 22 प्रतिशत है। 2014 में कंपनियां 30 प्रतिशत निगम कर देती थीं, आज 400 करोड़ रुपये तक की आय वाली कंपनियों के लिए ये रेट 25 प्रतिशत है। आज जब सारे देश कम वृद्धि और उच्च मुद्रास्फीति से जूझ रहे हैं, तो ऐसी परिस्थिति में उच्च विकास और कम मुद्रास्फीति वाला भारत इकलौता देश है। भारत ने ये विकास तब हासिल करके दिखाई है, जब पिछले 10 साल में अ​र्थव्यवस्था को झटका देने वाले अनेक संकट आए। हमने हर संकट का मुकाबला किया, हर चुनौती का समाधान किया। अगर ये संकट न आते तो आज भारत जहां पहुंचा है, उससे अधिक ऊंचाई पर होता।