हरियाणा में कांग्रेस की आंतरिक कलह उन्हें ले डूबेगी - भरत बेनीवाल

यमुनानगर (कुलदीप सैनी), 16 सितम्बर - सभी पार्टियां अब चुनावी मोड में आ चुकी हैं। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी भरत बेनीवाल आज रूठो को मानने और कई लोगों को पार्टी में शामिल करने के लिए यमुनानगर पहुंचे थे। भारत बेनीवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीएसपी-इनेलो का गठबंधन 45 सीट लेकर आएगा। जबकि कांग्रेस 25 और बीजेपी 10 पर ही सिमट जाएगी। उन्होंने कहा है कि इनेलो और बसपा गठबंधन हरियाणा में 45 से ज्यादा सीट जीतेगा। उन्होंने कहा हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस का बुरा हाल होगा। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी की नेताओं की तरफ से मुख्यमंत्री के दावों को लेकर भी करार पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की जुबान का कोई मोल नहीं है। किस पार्टी से मुकाबला होगा इस पर भी भरत बेनीवाल ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग सीटों पर अलग-अलग समीकरण है हम बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी से अपना मुकाबला मानते हैं। इसके अलावा उन्होंने क्या कुछ कहा आई आपको सुनवाते हैं।