कल चंडीगढ़ का दौरा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह  

नई दिल्ली, 3 अगस्त - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल चंडीगढ़ जाएंगे। इसको लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम चंडीगढ़ पहुंच गई है। उसी टीम की देखरेख में सारी तैयारियां चल रही हैं। अमित शाह दोपहर 12:30 से 1:30 बजे के बीच मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन में शहर की 24 घंटे जल आपूर्ति परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह चंडीगढ़ सचिवालय में प्रशासक गुलाबचंद कटारिया और अधिकारियों के साथ शहर की समस्याओं को लेकर बैठक करेंगे।