जालंधर: गांधी वनिता आश्रम से  7 लड़कियों ने भागने की नाकाम कोशिश


*होमगार्ड महिला कर्मी अमृत कौर के सिर में गहरी चोट लगी 
जालंधर , 23 अगस्त -  पंजाब के जालंधर में स्थित गांधी वनिता आश्रम में बीते दिन सुबह महिला होमगार्ड अमृत कौर पर 7 लड़कियों ने भागने की नाकाम कोशिश के दौरान पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया था। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।इस घटना में वार्डन के सिर पर लड़कियों ने हमला करके उसका सिर फोड़ दिया था। सिविल हस्पताल में भर्ती घायल होमगार्ड महिला कर्मी अमृत कौर के सिर में गहरी चोट लगी है। वहीं बीते दिन थाना 2 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया था कि 7 लड़कियों ने भागने की कोशिश की। 7 लड़कियों में से 3 लड़कियां हत्या के केस, 2 ड्रग तस्करी के केस तथा 2 लड़कियां चोरी के केस में संलिप्त हैं। इस दौरान सातों लड़कियों ने साजिशन भागने की कोशिश की थी, लेकिन भागने में वह नाकाम रही। एसीपी निर्मल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वार्डन पर हुए हमले को लेकर उनकी टीम ने युवतियों के खिलाफ 307, 323, 386, 358 और 120 बी आईपीसी के तहत थाना डिविजन नंबर 2 में मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी ने कहा कि माइनर बच्चियां होने के चलते आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि बीते दिन सुबह आश्रम की दीवार ऊंची होने के कारण लड़कियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन वार्डन की मुस्तैदी के चलते वह भागने में असफल रहीं।