आंध्र-तेलंगाना में बाढ़ से 10 की मौत, NDRF की 26 टीमें तैनात


नई दिल्ली, 2 सितम्बर -  आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई जिलों में बाढ़ से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों राज्यों में 99 ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। 54 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। यहां कई नदियां उफान पर हैं। NDRF की 26 टीमें तैनात की गई हैं।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा- 1998 के बाद ऐसी बाढ़ आई है। 17 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। सबसे ज्यादा हालात विजयवाड़ा में खराब हैं। यहां कुछ इलाकों में 10 फीट तक पानी भरा है। शहर में 2.76 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
उधर, तेलंगाना में बाढ़-बारिश से तेलंगाना में 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हुई है। सूर्यपेट, भद्राद्री कोठागुडेम, महबूबाबाद और खम्मम जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। खम्मम के 110 गांव पूरी तरह से पानी में डूबे हैं। हैदराबाद में आज सभी स्कूलों को बंद रखा गया है।