भारतीय टीम ने चीन को 3-0 से बुरी तरह हराकर जीत से शुरुआत की

नई दिल्ली, 8 सितंबर- भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान चीन को 3-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत की। भारत के लिए सुखजीत सिंह (14वें मिनट), उत्तम सिंह (27वें मिनट) और अभिषेक (32वें मिनट) ने गोल किये जबकि चीन एक भी गोल नहीं कर सका।