भारतीय हॉकी टीम ने लगाया जीत का चौका, साउथ कोरिया को 3-1 से हराया

नई दिल्ली, 12 सितम्बर - एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने साउथ कोरिया को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत के लिए अरिजीत सिंह हुंडल ने 1 और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे। हरमनप्रीत के दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए। वहीं, अरिजीत ने फील्ड गोल दागा। इससे पहले टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में मेजबान चीन को 3-0 और अपने दूसरे मैच में जापान को 5-1 से हराया था। वहीं, तीसरे मैच में मलेशिया को 8-1 से धूल चटाई थी। अब भारतीय हॉकी टीम अपने आखिरी राउंड रॉबिन मुकाबलें में 14 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। बता दें, भारत टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है।