एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची

चीन, 11 सितंबर- भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। तीसरे मैच में टीम ने मलेशिया को हराया। पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम ने आज हुलुनबुर में खेले गए मैच में 8-1 से जीत हासिल की। इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। टीम ने पहले मैच में चीन को और दूसरे में जापान को हराया। वहीं अगला मैच कल 12 सितंबर को कोरिया के खिलाफ खेला जाएगा। भारत के लिए राजकुमार पॉल ने हैट्रिक का गोआल किया। इसके अलावा अरिजीत सिंह ने दो गोल किए। हरमनप्रीत सिंह, उत्तम सिंह और जुगराज ने 1-1 गोल किया।