भारत ए हॉकी टीम ने आयरलैंड को 6-0 से हराया

आइंडहोवन (नीदरलैंड), 10 जुलाई - भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने यूरोपीय दौरे पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां हॉकी क्लब ओरांजे रूड में आयरलैंड को 6-0 से करारी शिकस्त दी। यह भारत ए की आयरलैंड के खिलाफ लगातार दूसरी जीत है, जिसे उसने दौरे के पहले मैच में 6-1 से हराया था। उत्तम सिंह ने भारत ए के लिए पहला गोल किया, जिसके बाद कप्तान संजय ने स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद मिडफील्डर मोहम्मद राहील मौसीन ने लगातार दो गोल दागे। अमनदीप लाकड़ा और वरुण कुमार ने एक-एक गोल किया। भारतीय टीम का अगला मुकाबला शनिवार को फ्रांस से होगा।

#भारत ए हॉकी टीम
# आयरलैंड