मुंबई के बांद्रा में दो मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल
बांद्रा, 18 जुलाई - मुंबई के बांद्रा इलाके में शुक्रवार सुबह दो-मंजिला एक चॉल के गिरने से तीन वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 15 लोग घायल हो गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजकर 56 मिनट पर बांद्रा (पूर्व) के भारत नगर इलाके में चॉल नंबर 37 के गिरने से हुई। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 12 लोगों को नगर निगम के भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान अब भी जारी है।
#मुंबई
# बांद्रा
# इमारत