Ind vs Eng: चौथे दिन का खेल :इंग्लैंड का चौथा खिलाडी हुआ आउट 


नई दिल्ली, 13 जुलाई -इंग्लैंड की दूसरी पारी 2/0 के स्कोर से शुरू हुई थी  जैक क्राउली और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय गेंदबाजों पर मेजबानों को छोटे स्कोर पर ऑलआउट करने की जिम्मेदारी होगी।पहले सत्र में मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने बेन डकेट को बुमराह के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 12 रन बना पाए।
 अब जैक क्राउली का साथ देने ओली पोप आए हैं।इंग्लैंड को दूसरा झटका भी मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंनो ओली पोप को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब क्राउली का साथ देने जो रूट आए हैं।इंग्लैंड को दूसरी पारी में तीसरा झटका नीतीश रेड्डी ने दिया। उन्होंने जैक क्राउली को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 49 गेंदों में 22 रन बना पाए। अब जो रूट का साथ देने हैरी ब्रूक आए हैं। इंग्लैंड का स्कोर 50/3 है।
इंग्लैंड को चौथा झटका आकाश दीप ने दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को बोल्ड किया। वह 19 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने रूट के साथ चौथे विकेट के लिए 41 गेंदों में 37 रन जोड़े। अब रूट का साथ देने बेन स्टोक्स आए हैं।

# Ind vs Eng