तेलुगु फिल्मों के चर्चित कोरियोग्राफर’ जानी मास्टर यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 सितंबर - प्रसिद्ध ‘कोरियोग्राफर’ जानी मास्टर को पुलिस ने उनके साथ काम करने वाली एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जानी मास्टर को गोवा में साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया, जहां उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से ‘ट्रांजिट वारंट’ प्राप्त करने के बाद उन्हें हैदराबाद लाया जाएगा।