हरियाणा में भाजपा के समर्थन में एकतरफा माहौल - नायब सिंह सैनी

करनाल, 29 सितम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में एकतरफा माहौल भाजपा का बना है। तीसरी बार भाजपा की सरकार हरियाणा में बन रही है। कांग्रेस बहुत बुरी तरीके से पिछड़ चुकी है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता अब तक प्रचार में नहीं आया है। उनको डर है कि पिछले कुछ दिनों से ऐसा स्पष्ट वातावरण बना है कि कांग्रेस का मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हाल हुआ था वही हाल हरियाणा में होने वाला है। कांग्रेस के बड़े नेता भी मान रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी पिछड़ रही है।