राहुल गांधी ने झूठ की दुकान खोल ली है - नायब सिंह सैनी

लाडवा, 2 अक्टूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं सभी का बहुत धन्यवाद करता हूं। भाजपा की सरकार तीसरी बार बहुत बड़े बहुमत के साथ हरियाणा में आ रही है। आज पूरे हरियाणा का जो परिदृश्य है वो भाजपा के पक्ष में है, पीएम मोदी के पक्ष में है। राहुल गांधी ने झूठ की दुकान खोल ली है। वे सुबह से झूठ बोलना शुरू करते हैं और शाम तक झूठ बोलते रहते हैं। लोगों ने उनकी बात पर विश्वास करना बंद कर दिया है।