हरियाणा: तीन हजार पुलिसकर्मियों की निगरानी में जिले की चार सीटों पर होगी वोटिंग

यमुनानगर, 4 अक्टूबर (कुलदीप सैनी) - हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटिंग की घड़ी अब नजदीक है। यमुनानगर जिले की चार विधानसभा सीटों पर कल वोटिंग होनी है। जिसकी तैयारियां यमुनानगर में भी लगभग पूरी कर ली गई है। जिले में 979 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जबकि जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 9 लाख 6 हज़ार के करीब है। यमुनानगर के डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि वोटिंग को लेकर हमारी तैयारी पूरी कर ली गई है। 979 बूथ पर वोट डाले जाएंगे। इस बार एक नया और बड़ा बदलाव यह किया गया है कि पोलिंग बूथ से जो पोलिंग एजेंट है उनकी दूरी 100 मीटर से बढ़कर 200 मी कर दी गई है।  एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा जिले में करीब 3000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।