यमुनानगर ज़िला मतदान में हरियाणा में रहा टॉपर, मतगणना को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम

यमुनानगर (कुलदीप सैनी), 6 अक्टूबर - हरियाणा का जिला यमुनानगर मतदान में पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है। जहां 74.1% से अधिक मतदान हुआ है। वहीं 8 अक्टूबर को होने वाली मतगणना को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में 24 घंटे वरिष्ठ अधिकारी तैनात हैं। इसके आलावा ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
यमुनानगर के उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि प्रत्याशी चाहे तो यहां आकर स्क्रीन में  सुरक्षा व्यवस्था को देख सकते हैं। अगर कोई यहां रात्रि में रुकना चाहे तो उसकी भी व्यवस्था की जा सकती है।  उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में यमुनानगर जिला मतदान में अव्वल रहा है। पूरे पारदर्शिता से चुनाव हुए हैं। इसी तरह मतगणना भी पारदर्शिता से होगी। इसके लिए विभिन्न टीमें तैनात की जाएगी। उन्होंने बताया कि 10000 से अधिक कर्मचारियों, अधिकारियों की टीमों ने शांतिपूर्वक मतदान करवाया है। उन्होंने यह भी जानकारी की सुरक्षा के लिए 24 घंटे एक डीएसपी और एक गजेटेड ऑफीसर तैनात रहेगा। एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से अधिकारी इस पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने जानकारी दी की मतगणना के दिन 8 अक्टूबर को आईटीआई चौक से भगवान परशुराम चौक तक का रास्ता आम जनता के लिए बंद रहेगा।