हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी (हरविंदर कल्याण को  शुभकामनाएं


चंडीगढ़, 25 अक्टूबर- हरियाणा विधानसभा सत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "आज बहुत ही हर्ष और गर्व का विषय है कि लोकतंत्र के इस मंदिर में हम सबने हरियाणा की 15वीं विधानसभा के लिए आपको (हरविंदर कल्याण) सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना है। इसके लिए मैं आपको पूरे सदन और भाजपा की ओर से शुभकामनाएं देता हूं। मेरा विश्वास है आप अपने अनुभव कार्यशैली विनम्रता जैसे अनेक गुणों से अध्यक्ष पद की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। "