चाइना डोर

एक समय की बात है कि एक मनदीप नाम का लड़का था। वह चाइना डोर के साथ पतंग उड़ा रहा था। अचानक उसकी पतंग कट गई। जब वह डोर खींच रहा था तो उस समय आसमान में उड़ रहे पक्षी का डोर के साथ पंख कट गया। वह पक्षी दर्द से तड़पता हुआ ज़मीन पर गिर गया। उस समय वहां से एक टिंकू नाम का लड़का जा रहा था उसकी नज़र तड़पते हुए पक्षी पर पड़ी। टिंकू ने उसे उठा लिया और अपने घर ले जाकर उसका उपचार किया। उसने पक्षी के ठीक होने तक उसकी देखभाल की।
शिक्षा : हमें चाइना डोर के साथ पतंग नहीं उड़ानी चाहिए और ऐसी खतरनाक चीज़ों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, जो दूसरों को नुकसान पहुंचाए।

-श्री गुरु हरिकृष्ण सी. सै. पब्लिक स्कूल, 
जी.टी रोड़ अमृतसर

#चाइना डोर