हरियाणा नगर निगम चुनाव: लोगों में एक तरफा माहौल है - CM नायब सिंह सैनी
सिरसा, 28 फरवरी - हरियाणा नगर निगम चुनाव 2025 पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुझे हरियाणा के हर नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम में जाने का मौका मिला है। लोगों में एक तरफा माहौल है। यहां से हमारे उम्मीदवार बहुत बड़े अंतर के साथ जीत रहे हैं। यहां कमल खिलेगा और ट्रिपल इंजन की सरकार को गति मिलेगी। यहां से 32 के 32 कमल के फूल खिलेंगे।
#हरियाणा नगर निगम चुनाव: लोगों में एक तरफा माहौल है - CM नायब सिंह सैनी