दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने GTB अस्पताल का किया निरीक्षण
दिल्ली, 4 मार्च - दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने GTB अस्पताल का दौरा कर निरीक्षण किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये पूरा गोदाम पूरी तरह भरा है। यहां 166 वेंटिलेटर और 36,000 पीपीई किट पड़ी हैं। यह एक अस्पताल की बात नहीं बल्कि कई अस्पतालों का हाल है। दिल्ली सरकार के अस्पताल और यहां का स्वास्थ्य विभाग बीमार है। जो लोग चिल्ला रहे हैं कि 2500 रुपए दीजिए वे(AAP) पहले यह देखें कि वे दिल्ली को किस हाल में छोड़कर गए हैं।
#दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने GTB अस्पताल का किया निरीक्षण