अयोध्या में होली को लेकर गुजिया की बढ़ी मांग

अयोध्या (उत्तर प्रदेश), 13 मार्च - होली का त्योहार कल है। इसके साथ ही बाजारों में चहल-पहल भी बढ़ गई है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह पर्व लोगों में खास उत्साह भर रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होली के त्योहार को लेकर दुकानों में गुजिया की डिमांड बढ़ गई है। दुकानों पर एक से बढ़कर एक वैरायटी का गुजिया बनाया जा रहा है। वहीं गुजियो की मिठास के साथ नमकीन का भी जलवा बरकरार है। लोग घर में बनाने के बजाय बाजार में बनी ताजी और कुरकुरी नमकीन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

#अयोध्या में होली को लेकर गुजिया की बढ़ी मांग