मनसुख मंडाविया फिट इंडिया संडे मूवमेंट में हुए शामिल
लखनऊ, 23 मार्च - केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित फिट इंडिया संडे मूवमेंट में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहे।
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, "आज रविवार है और 'संडे ऑन साइकिल' अब पूरे देश में एक आंदोलन के रूप में चल पड़ा है... देश के सभी लोग स्वयं को फिट रखने के लिए रविवार को एक घंटे तक साइकिल चलाते हैं। मैंने भी आज उत्तर प्रदेश के मंत्री गिरीश चंद्र यादव के साथ लखनऊ में साइकिल चलाकर मोटापे के खिलाफ 'फिट इंडिया' का संदेश दिया है। साइकिल प्रदूषण का भी एक समाधान है। यह फिट रहने का मंत्र है। साइकिल चलाकर मानसिक और शारीरिक तंदुरुस्ती बढ़ती है। इससे ईंधन की बचत होती है। मैं भारत के सभी नागरिकों से प्रत्येक रविवार एक घंटा साइकिल चलाने और फिट रहने का आह्वान करता हूं।