सरवन सिंह पंधेर सहित कई किसानों को कल देर रात किया रिहा  

चंडीगढ़, 28 मार्च – पंजाब पुलिस ने किसान मज़दूर मोर्चा (केएमएम) के संयोजक सरवन सिंह पंधेर, अभिमन्यु कोहाड़ सहित कई किसानों को 8 दिन की नज़रबंदी के बाद कल देर रात पटियाला और मुक्तसर जेलों से रिहा कर दिया। जेल से बाहर आने के बाद सरवन सिंह पंधेर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह पटियाला के बहादुरगढ़ किले पर जाएंगे। मैं वहां अपने साथी किसानों से बात करूंगा। हम खनौरी और शंभू सीमाओं पर हमारे विरोध प्रदर्शनों को हटाने के सरकार के फैसले की कड़ी निंदा करते हैं। आज हम साथी किसानों के साथ अगले कार्यक्रम पर चर्चा करेंगे।

#सरवन सिंह पंधेर सहित कई किसानों को कल देर रात किया रिहा