पंजाब में आज से चलेंगी तेज़ हवाएं 

चंडीगढ़, 10 अप्रैल - पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है। 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह औसत तापमान से 6.2 डिग्री अधिक है। दूसरी ओर, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसी कारण मौसम बदल गया है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई है। ऐसे में 14 अप्रैल तक लू का प्रकोप नहीं रहेगा। आज 16 जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने, मेघगर्जन और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। 17 ज़िलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी।

#पंजाब में आज से चलेंगी तेज़ हवाएं