दिल्ली को आपदा और गंदगी मुक्त करना है - मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली, 17 अप्रैल - दिल्ली के वन एवं पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर चल रहे सुधार कार्य की ज़मीनी स्थिति का निरीक्षण किया। दिल्ली के वन एवं पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली को साफ पानी और साफ हवा देने का वादा PM मोदी ने किया है। दिल्ली को आपदा मुक्त किया और गंदगी मुक्त करना है। दिल्ली के लिए ये कूड़े के पहाड़ खतरा बने हुए हैं। इनको खत्म करने का काम शुरू हो गया है। आज हमने निर्देश दिए हैं कि काम की गति को डबल करना होगा। नई एजेंसी को नियुक्त किया जाएगा। 

#दिल्ली को आपदा और गंदगी मुक्त करना है - मनजिंदर सिंह सिरसा