शनिवार को होगा पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार

नई दिल्ली, 22 अप्रैल -  पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 'पीपुल्स पोप' (लोगों के प्रिय पोप) के रूप में जाना जाता था। वे लैटिन अमेरिका से पोप बनने वाले पहले व्यक्ति थे। वेटिकन के मुताबिक पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। यह प्रक्रिया कार्डिनल्स कॉलेज के डीन कराएंगे पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह होगा। वेटिकन ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है। ताबूत में लेटे पोप फ्रांसिस की पहली तस्वीर सामने आई है।

#पोप फ्रांसिस