लखनऊ में भीषण गर्मी स्कूलों का समय बदला 


 लखनऊ, 24 अप्रैल - राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी विशाखजी ने आदेश जारी कर दिया है। सभी स्कूलों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया है। शुक्रवार से सभी स्कूलों का संचालन अग्रिम आदेश तक सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक किया जाएगा। अभी तक लखनऊ में प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 तक विद्यालय संचालित किए जाते थे।

#लखनऊ