LSG vs DC IPL 2025: लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 160 रनों का लक्ष्य

लखनऊ, 22 अप्रैल - आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से हो रहा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की। इस साझेदारी के टूटने के बाद लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई और टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी। लखनऊ के लिए मार्करम ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाए, जबकि मार्श ने 36 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के के सहारे 45 रन बनाए। 

#LSG vs DC IPL 2025: लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 160 रनों का लक्ष्य