MI vs CSK IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 9 विकेट से हराया
मुंबई, 20 अप्रैल - मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने 16वें ओवर में मथीश पथिराना के खिलाफ तीसरी और चौथी गेंद पर 2 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। सूर्या ने 68 और रोहित शर्मा ने 74 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने नूर अहमद के खिलाफ सिंगल लेकर 50 पूरी की। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का 38वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स
(CSK) को 9 विकेट से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने 15.4 ओवर में 1 विकेट पर 177 रन बनाए।
#MI vs CSK IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 9 विकेट से हराया