मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साइक्लोथॉन 2.0 कार्यक्रम को किया संबोधित 

सिरसा, 27 अप्रैल - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साइक्लोथॉन 2.0 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "यह यात्रा 5 अप्रैल को हिसार से शुरू हुई थी... यह यात्रा लगातार आगे बढ़ते गई। इस यात्रा में अलग-अलग स्थानों पर हर पड़ाव पर लोग तो घरों से बाहर आकर इस यात्रा का भरपूर स्वागत करते ही थे लेकिन अलग-अलग स्थानों में महिलाओं ने भी हमारे साइक्लोथॉन 2.0 को अपना पूरा समर्थन दिया। हमारी खाप पंचायतों ने भी इस यात्रा को अपना भरपूर समर्थन दिया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। आज हमारे संत गण इस यात्रा को अपना आशीर्वाद देने आए हैं ताकि नशा हरियाणा से खत्म हो... हमें नशे को भगाना है और हमारे हरियाणा को आगे बढ़ाना है। 

कुछ ही देर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी साइक्लोथॉन 2.0 को हरी झंडी दिखाएंगे।
 

#मुख्यमंत्री
# नायब सिंह सैनी
# साइक्लोथॉन 2.0