महाआरती में शामिल हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 

कुरुक्षेत्र, 20 अप्रैल - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के साथ महाआरती में शामिल हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 12 देशों के प्रतिनिधिमंडल करीब 4 दिनों से हरियाणा में हैं। विधायी कार्यों को कैसे गति दें, कैसे लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, किस प्रकास से उनका क्रियान्वयन हो उसे लेकर लगातार यह जो विधायी मंडल आया है वह चर्चा कर रहा है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा और सचिवालय का दौरा किया। इसी के तहत आज कुरुक्षेत्र में हमारा कार्यक्रम था। हमने आरती में हिस्सा लिया। 

#महाआरती में शामिल हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी