आंधी- तूफान और भारी बारिश से यमुनानगर अनाज मंडी में भीगा गेहूं
यमुनानगर (हरियाणा), 19 अप्रैल - हरियाणा में मौसम ने करवट बदली है। बता दें कि हरियाणा के यमुनानगर में देर रात हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि कल रात हुई बारिश के कारण हरियाणा के यमुनानगर मंडी में गेहूं का स्टॉक नष्ट हो गया। दरअसल यमुनानगर में बारिश से अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखी गेहूं की बोरियां बारिश में भीग गयीं और बोरियों के नीचे पानी जमा हो गया। जिससे मंडी में रखे गेंहू को नुकसान पहुंचा है।
#आंधी- तूफान
# भारी बारिश
# यमुनानगर
# अनाज मंडी
# गेहूं