भजन लाल शर्मा ने डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर किया शोक व्यक्त 

नई दिल्ली, 1 मई - राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर शोक व्यक्त किया।

गिरिजा व्यास का जीवन जनसेवा को समर्पित था। अपने सौम्य व्यवहार के कारण वे सदैव एक लोकप्रिय नेता के रूप में याद की जाएंगी। उनका निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने परमधाम में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

#भजन लाल शर्मा
# डॉ. गिरिजा व्यास