पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में STF द्वारा व्यक्ति हिरासत में 

कुरुक्षेत्र, 18 मई - हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में STF ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बीती रात हरियाणा पुलिस ने व्यक्ति को काबू किया। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें रात के समय सिविल ड्रेस में 2 लोग उस व्यक्ति को अपने साथ लेकर जा रहे हैं। उनके पीछे ही 2 और लोग चल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, हरकीरत सिंह नाम के व्यक्ति को रात करीब साढ़े 8 बजे हिसार STF ने काबू किया। उधर, कुरुक्षेत्र पुलिस ने फ़ोन पर जानकारी दी कि जांच की जिम्मेदारी हिसार STF संभाल रही है। मगर कुरुक्षेत्र पुलिस इस बारे में कोई जानकारी मीडिया को नहीं दे रही है। मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है। फिलहाल STF हरकीरत सिंह से पूछताछ कर रही है। 
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुलाजिम है हरकीरत सिंह। कुरुक्षेत्र से पाकिस्तान जाने वाले जत्थे के वीजा लगवाने का मुख्य काम देखते थे हरकीरत सिंह।
अभी हाल में ही बैसाखी पर्व पर 300 से ज्यादा सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा से किया गया था पाकिस्तान गुरु धाम के लिए रवाना। हरकीरत के पिता कैंसर के मरीज हैं जिनकी उम्र 70 साल से ऊपर हैं। उनके मुताबिक 6 लोग आये थे जो  उसे अपने साथ हरकीरत को ले गए हैं। ...हमे नहीं बताया कहां ले गए हैं आज तक वह कभी भी पाकिस्तान नहीं गया है...। 

#पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में STF द्वारा व्यक्ति हिरासत में