राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित 


नई दिल्ली,22 मई - राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 22 मई 2025 को कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने तीनों संकाय- विज्ञान, वाणिज्य और कला के परिणाम एक साथ जारी किए हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर्स की सूची जारी कर दी गई है। आर्ट्स वर्ग में चार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.60% अंक प्राप्त किए हैं। इन टॉपर्स में अनुप्रिया राठौड़ (पिता - बृज राज सिंह राठौड़), प्रगति अग्रवाल (पिता - शिव कुमार अग्रवाल), प्रियंका (पिता - राम चंद्र) और उर्मिला (पिता - मकर राम) शामिल हैं।

कॉमर्स वर्ग में कल्पना ओसलानी ने 99.20% अंकों के साथ टॉप किया है। उनके पिता का नाम गौरव कोसनानी है। वहीं, साइंस वर्ग में प्रीति ने 99.80% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता का नाम राजेश कुमार है।

#राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड