माओवादियों के सरगना बसवराजू को सुरक्षाबलों ने मार गिराया


नागपुर,22 मई - अबूझमाड़ के जंगल में नक्सल ऑपरेशन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बॉर्डर पर माओवादियों के सरगना बसवराजू को हमारे सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इस व्यक्ति पर करोड़ों रुपए का इनाम था। ये व्यक्ति चंद्रबाबू नायडू पर हमला, 75 से ज्यादा जवानों की हत्या और छत्तीसगढ़ के कई कांग्रेस नेता और मंत्रियों की हत्या के मामलों का मास्टरमाइंड था। इसके साथ-साथ करीब 26 माओवादियों को मार गिराया गया है।"

#सरगना बसवराजू