आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एक स्वर में बोलने की जरूरत है:रविशंकर प्रसाद
पेरिस,27 मई फ्रांस: भाजपा नेता और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ग्रुप 2 के नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "हम यहां की मीडिया से मिले। कल बड़ी संख्या में भारतीय यहां थे। आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एक स्वर में बोलने की जरूरत है। आतंकवाद से फ्रांस सहित यूरोप के बाकी देश भी पीड़ित हैं। आज हमलोग नेशनल असेंबली और सिनेट जाएंगे। वहां के संसद के मित्रों से और विदेश विभाग की टीम से मुलाकात करेंगे। फ्रांस में आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश काफी समझा जा रहा है।"
#आतंकवाद