मां यमुना हमारी आस्था का प्रतीक है:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, 21 जून - दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "...मां यमुना हमारी आस्था का प्रतीक है। सालों से सत्ता में रही सरकारों ने यमुना की अनदेखी की है, जो काम होना चाहिए था वो नहीं किया। लेकिन, जब से हमने दिल्ली में सत्ता संभाली है, तब से हम यमुना नदी को साफ करने के लिए अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं... आज हम इसी नदी के किनारे से योग करके दिल्ली के लोगों को संदेश देते हैं कि नदी को साफ करने का काम जारी है। जल्द ही यहां क्रूज़ चलेंगे... हर कोई इस दिशा में काम करना चाहता है और पहली बार नदी को साफ करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। हम इस दिशा में काम कर रहे हैं कि अगर नदी में पानी की एक भी बूंद गिरे तो वो साफ हो..."
#मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता