भारी बारिश के कारण चरखी दादरी में जलभराव की स्थिति बनी 

चरखी दादरी (हरियाणा), 7 जुलाई - भारी बारिश के कारण चरखी दादरी में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। घरों में भी पानी घुस गया है। आपको बता दें कि हरियाणा के कई ज़िलों में सोमवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। हिसार, जींद, झज्जर, रेवाड़ी और फरीदाबाद में अच्छी बारिश देखने को मिली है। चरखी दादरी और फरीदाबाद में कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। 

मौसम विभाग ने सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए हिसार, रोहतक और जींद ज़िलों में रेड अलर्ट जारी किया है। जहां तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 
 

#भारी बारिश
# चरखी दादरी
# जलभराव