मंडी: पंडोह बांध के पास भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध
मंडी (हिमाचल प्रदेश), 2 अगस्त - हिमाचल प्रदेश में मानसून की तेज़ बारिश के चलते एक बार फिर से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई है। बता दें कि पंडोह बांध के पास शुक्रवार सुबह हुए भारी भूस्खलन के कारण हाईवे पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। भूस्खलन के दौरान एक वाहन मलबे की चपेट में आ गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गया। फिलहाल राहत बचाव का कार्य जारी है।
#मंडी
# पंडोह बांध
# भूस्खलन
# चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग