हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली और मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

शिमला, 1 अगस्त - हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से शुक्रवार को कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़-मनाली और मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा तथा यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ निवासी जयकिशन नाम का टैक्सी चालक मंडी ज़िले में पंडोह बांध के निकट कैंच मोड़ पर भूस्खलन के कारण घायल हो गया तथा उसका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

#हिमाचल प्रदेश
# बारिश
# राष्ट्रीय राजमार्ग