त्रासदी और आपदा से हिमाचल में हुआ हजारों करोड़ रुपए का नुकसान - अनुराग ठाकुर
मंडी (हिमाचल प्रदेश), 14 जुलाई - भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो त्रासदी और आपदा की स्थिति हिमाचल प्रदेश में है, उससे हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। लोग घर होते हुए भी बेघर हुए हैं। भाजपा की ओर से जितनी मदद हो सकती थी, हमने उतनी मदद की है।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब आप यहां आएंगे तो देखेंगे कि प्राकृतिक आपदा क्या होती है। यहां ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके घर टूट गए और दुकानें तबाह हो गई। इस मामले पर बहुत गंभीरता के साथ राज्य सरकार को देखना चाहिए। मुझे लगता है कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों को और कमर कसनी चाहिए। हम इस विषय पर कोई राजनीति नहीं करना चाहते हैं।
#त्रासदी और आपदा से हिमाचल में हुआ हजारों करोड़ रुपए का नुकसान - अनुराग ठाकुर