इटली के लेक्को झील में नहाते समय डूबने से भारतीय छात्र की मौत

इटली, 14 जुलाई (हरदीप सिंह कंग) - इटली में भारतीय समुदाय के लिए एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। यहां लेक्को झील में नहाते समय एक 24 वर्षीय भारतीय छात्र डूब गया। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है। मृतक छात्र की पहचान ईश गुप्ता के रूप में हुई है, जो दिल्ली का रहने वाला था और वेरोना शहर में रहता था।

ईश गुप्ता इटली में तीन वर्षीय एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने एक पारिवारिक मित्र के साथ लेक्को घूमने गया था, जहाँ नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। इतालवी गोताखोरों और बचाव दल ने बड़ी मुश्किल से उसका शव गहरे पानी से निकाला। वहीं, मिलान स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ईश गुप्ता के परिवार से संपर्क कर गहरा दुख व्यक्त किया है और ईश गुप्ता का शव भारत भेजने के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

#इटली के लेक्को झील में नहाते समय डूबने से भारतीय छात्र की मौत