रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'द इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025' को किया संबोधित 

नई दिल्ली, 22 अगस्त - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'द इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2025' को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे यहां कहा जाता है 'कृण्वन्तो विश्वमार्यम्' जिसका अर्थ है "विश्व को श्रेष्ठ बनाते चलो"... मुझे लगता है कि ऐसे वर्ल्ड ऑर्डर का निर्माण केवल भारत के नेतृत्व में ही किया जा सकता है। भारत की नेतृत्व क्षमता में मेरा विश्वास होने के तीन कारण हैं। पहला कारण है हमारा वैल्यू सिस्टम। हम लोग पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हैं... दूसरा कारण है, भारत की वैश्विक अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करने की तेजी से बढ़ती क्षमता। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है जिसे दुनिया को स्वीकार करना ही पड़ा है। 
 

#रक्षा मंत्री
# राजनाथ सिंह